6:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-गली मोहल्लों में आवारा पशुओ का आतंक, सांड ने एक व्यक्ति को उठाकर पटका गंभीर घायल

****

उझानी बदांयू 28 जुलाई।

नगर के गली मोहल्लों में आवारा गौ वंशीय पशुओं का आतंक व्याप्त है, बीती शाम साहूकारा मोहल्ले में एक व्यक्ति पर सांड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पहले भी आवारा गौवंश से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, दर्जनों लोगों को गली मुहल्लों में घूमते आवारा सांड ने चुटैल भी किया है।

नगर के मोहल्ला अहिरटोला निवासी 45 वर्षीय फूलसिंह पुत्र नन्दराम नगर के राशन डीलर मनोज कुमार गुप्ता के यहाँ सहयोगी के रूप में काम करते हैं कल शाम 6 बजे वह दुकान बढ़ाकर डाॅ आलोक कुमार गुप्ता चौक के समीप पहुंचे तो पीछे से अचानक एक गाय व दो सांड दौड़ते हुए आए और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया एक ने उन्हें सींगों से उठाकर पटक दिया, गिरने से उनकी चीख निकल गयी वह बेहोश होकर गिर पड़े ।

चीख़ सुनकर बाहर निकल कर आए मोहल्लें के लोगों ने लाठी डंडे से आवारा गौ वंशीय पशुओं को भगाया तथा बेहोश फूल सिंह को एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने उनका इलाज कर बमुश्किल से उन्हें होश में लाए ।

नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को इन आवारा गौवंशीय पशुओँ के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने होंगे बरना शहर में एक दिन कोई बड़ा हादसा हो जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस