*।****************–
उझानी बदांयू 27 जुलाई।
नगर के ए डी एस सिने प्लेक्स पर कांवड़ियों की सेवार्थ लगे केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के भंडारे में शिवभक्तों संग ही जिले के भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा, सभी ने कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आज दोपहर 12 बजे शुरू हुए भंडारे में मोजूद श्री वर्मा ने भोलेनाथ का भोग लगा कर भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में कछला आने जाने वाले शिवभक्तों ने भंडारे में बने लजीज पकवानों संग फलों का भी प्रसाद ग्रहण किया।
जिले के भाजपा के जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर कांवड़ियों को भोजन ग्रहण कराया।
इस मौके पर प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत, सचिन अग्रवाल बंटी,अरुण अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता,दीपक गुप्ता, सचिन गुप्ता, किशनचंद्र शर्मा, राहुल शंखधार, विवेक राष्ट्रवादी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
