*।**************-
उझानी बदांयू 27 जुलाई।
बीती रात पंखा रोड के नगला मोड पर बजीरगंज से मक्का लेकर आई एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें दो रोड पर आवागमन प्रभावित रहा, अनलोडिंग कर ट्रैक्टर ट्रॉली को दुबारा लोड किया गया। तब जाकर सड़कों पर आवागमन सुचारू हो सका।
जानकारी के अनुसार बजीरगंज का ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार मक्का लादकर रेलवे स्टेशन पर रेक में लोडिंग करने चला बीती रात 12 बजे रामलीला नगला मोड पर सडक पर बना गड्ढा दिखाई ना देने पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, गनीमत रही कि रात थी दिन होता तो भीड़भाड़ रहने के चलते हादसा हो सकता था।
पूरी रात पंखा रोड व नगला मोड का आवागमन बाइक व पैदल राहगीरों को छोड़ बाधित रहा सुबह 7 बजे पल्लेदारों ने मक्का की बोरियों को अलग कर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा कर दुबारा लोड किया तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

