उझानी बदांयू 27 जुलाई।
सावन का तीसरा सोमवार कल को है। जिले की सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। चहुंओर कांवड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। बाइक व अन्य वाहनों पर बैठकर शिवभक्त कंधे पर कांवड़ लेकर बम-बम भोले का जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सख्त पहरा बैठा दिया है।
पुलिस ने शुक्रवार रात दस बजे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। क्योंकि हाइवे पर कांवड़िये चल रहे है।
इसके अलावा भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर हाईवे पर छोटे वाहनों के चलने पर भी पाबंदी लगाई जा सकती है।
बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, गोला गोकर्णनाथ, बदांयू के शिवभक्त कांवड़ और गंगाजल लेने कछला गंगा घाट पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ स्नान कर शिवभक्त गंतव्य को लौटने लगे हैं।
कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों की चारों तरफ से भीड़ उमड़ रही है। हाइवे पर जगह-जगह लगे भंडारा स्थलों पर शिवभक्तों का तांता लगा रहा है। वहीं, कछला जल भरकर आने वाले कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पुख्ता कर ली है। भारी वाहनों को रूट डायवर्जन कर दिया है, चौराहों पर तैनात पुलिस व्यवस्था को संभाल रही है।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से सड़कों पर पुलिस तैनात है।
जरूरत के आधार पर हाईवे या अन्य मार्गों पर रूट डायवर्जन कर दिया गया है। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक चल रही है। शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ कम रही है। मगर रविवार को भीड़ अधिक है। कांवड यात्रियों को दिक्कत ना हो पुलिस फोर्स ओर बढा दी गई है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

