उझानी बदांयू 26 जुलाई।
नगरपालिका के बिल्सी रोड पर बने ओवरहेंड टेंक में पानी पहुंचाने के ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से आधे शहर में पिछले 7 दिनों से पेयजल को लोग तरस रहे हैं, बताते हैं कि ट्यूबवेल की मोटर सही हो भी गई, मगर बिजली का रोना,जनरेटर खराब बताऐ जाते हैं आज सुबह 9 बजे किला खेड़ा पर लगे ट्यूबवेलों में ताले लटके नजर आऐ जबकि वह चल रहे थे, ऐसी ही बदइंतजामी की भेंट तो नहीं चढ गया ट्यूबवेल का मोटर।
नगर के मोहल्ला किला खेड़ा पर सबसे ज्यादा ट्यूबवेल लगे हैं, आज सुबह 9 बजे दो ट्यूबवेल पर ताले नजर आऐ ,आपरेटर गायब जबकि वह बिजली होने की वजह से चल रहे थे।
आज भी आधे शहर को जैसे मोहल्ला साहूकारा,गोतम पुरी, किला खेड़ा, अहीर टौला, बाजार कलां, बिल्सी रोड का कुछ हिस्सा,पठानटोला आदि जगह पीने का पानी उपलब्ध ना हो सका, अन्य काम को नगर पालिका के टेंकर से काम चल गया मगर पीने के पानी के लिए लोगों को नल व पड़ोसियों की समर से पानी लेने को भटकते देखा गया।
नगर पालिका के जल कल प्रभारी तौसीफ अहमद का कहना है कि मोटर सही हो गई रात बिजली कम मिलने से पेयजलापूर्ति बाधित रही,जनरेटर भी खराब हे। कल से लोगों को समय से पानी उपलब्ध होगा।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
