6:33 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-पीके शंकर जी की बूटी…जलजीरा पीने से कावडिऐं की हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

कछला से जल लेकर आ रहे बजीरगंज के एक कांवड़िया की भांग का जलजीरा पीने से हालत बिगड गई, उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों की मोजूदगी में उसका इलाज किया गया, नशा कम ना होने पर उसे बदायूं रैफर कर दिया गया। साथी कांवड़ियों ने भी अपनी अपनी कांवड यात्रा कुछ देर रोककर सीएचसी आकर उसकी कुशलक्षेम जानी।

कछला से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को बजीरगंज के गांव निमथोली की 30 कांवड़ियों की टोली गंगाजल लेकर वापस जा रहे थे कि हाइवे पर जीवन 22 पुत्र राजीव को नशा होने लगा। बहकी-बहकी बातें करने पर उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथियों ने अस्पताल आकर बताया कि लगता है जीवन ने भांग का जलजीरा ज्यादा पी लिया है। उसी वजह से तबियत खराब हो गई।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस