4:40 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-अजब झमेला, कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की राह में बंदरों का रेला

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

बरेली मथुरा हाइवे के कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ियों को बंदरों के आतंक का सामना करना पड़ रहा है। कछला से बितरोई मोड, फूलपुर,बुटलाबोर्ड, छतुईया, छुइया मंदिर ,बाला जी मंदिर बदायूं तक बंदरों के हमले से शिवभक्त दहशत में हैं। प्रशासन से राहत की मांग करते हुए शिवभक्तों ने कहा कि इन बंदरों से सुरक्षा कराऐ ।

कछला गंगा घाट से कांवड़ पटरी मार्ग से होकर गुजर रहे शिवभक्त कांवड़िये बंदरों के आतंक से परेशान हैं। कछला घाट से लेकर बदायूं तक बंदरों का जमघट है, जो शिवभक्तों की यात्रा में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। शिवभक्तों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।

पीलीभीत के शिवभक्तों में रामप्रसाद, रामेश्वर, जीवाराम, राकेश, भीमसेन का कहना है कि यह प्रशासन, वन विभाग की जिम्मेदारी है कि कांवड़ मार्ग पर बंदरों के आतंक को रोकने के लिए कदम उठाएं। वन विभाग को बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाना चाहिए। पूरे हाइवे के कांवड़ मार्ग पर पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार व्यवस्था अच्छी है। बस बंदरों से कांवड़ियों को परेशानी हो रही है, यह बाइक व पैदल निकलने वाले कांवड़ियों को परेशानी पैदा करते हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस