3:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-रात की तेज बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी, उमस से राहत

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

जिले में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। लंबे समय से बारिश के इंतजार में बैठे किसानों को इस झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली है। खेतों में सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। साथ ही उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी ठंडी हवाओं और बारिश से राहत मिली है।

कल शाम तक तेज धूप निकली और उमस से लोग बेहाल रहे। शाम 6 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। रात 8 बजे तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह बारिश करीब एक घंटे तक लगातार होती रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।

किसानों ने बताया कि पिछले एक महीने से बारिश न होने से खेतों में पानी की कमी हो गई थी। धान की फसल सूखने लगी थी और ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही थी, जिससे लागत भी बढ़ रही थी। किसान महावीर सिंह, कुबेर सिंह,और राम प्रसाद ने बताया कि बारिश से अब खेतों की सिंचाई की चिंता कुछ समय के लिए दूर हो गई है। फसल में नमी आने से उसकी वृद्धि बेहतर होगी और पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

————-
तेज बारिश के साथ बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जैसे ही बारिश शुरू हुई, बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। नरऊ निवासी राजू, रामभरोसे, मोहित और सियाराम ने बताया कि बिजली सुबह तक गुल रही। इससे पंखे, कूलर और मोबाइल चार्जिंग में दिक्कतें आईं। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस