7:23 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कांवड बाजार में भरे बरसात के पानी से कीचड़ जमा, दुकानदार परेशान

उझानी बदांयू 26 जुलाई।
बीती रात हुई झमाझम बारिश से मंडी समिति के समीप लगे कांवड बाजार में दुकानों के आगे जमा कीचड़ से दुकानदार परेशान नजर आऐ बोले- ऐसी कीचड़ में कोन कांवड़िया सामान लेने दुकान की तरफ आऐगा। उन्होंने नपा से सफाई की मांग की है।
ज्ञात रहे पिछली बार भी कांवड बाजार के दुकानदारों ने दुकानों के आगे पानी व गंदगी को लेकर प्रदर्शन किया था। सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने संज्ञान लेकर सफाई करा दी थी। हाइवे पर इस समय कांवड़ियों का रैला चल रहा है अगर समय रहते सडक से सफाई ना हुई तो दुकानदारों की ग्राहकी पर असर पड़ेगा।
पूछने पर नपा के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को भेज दिया है सडक पर जमा पानी को हटवा दिया जाऐगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.