बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
बिल्सी: नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक सत्य नारायण शर्मा का कल दिनांक- 25-07-2025 को रात्रि 11:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया | उनकी उम्र लगभग 64 वर्ष थी | उनके निधन पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, व विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा समस्त स्टाफ ने उनके आवास पर बदायूँ पंहुचकर शोक व्यक्त किया तथा भगवान से प्रार्थना की कि आत्मा को शान्ति दे तथा इस दुःख की घडी में उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें |

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
