बदायूं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले तहसील सहसवान के दहगवां ब्लॉक परिसर में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मा. रामचंद्र सिंह यादव व युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामलखन यादव मौजूद रहे।
किसानों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण में लापरवाही, जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर सचिवों द्वारा अवैध वसूली, पशु चिकित्सालयों में दवाओं का निजी मेडिकल स्टोरों को बेचा जाना, आवारा गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। किसानों ने इन मुद्दों पर सहसवान के नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
महापंचायत में जिलाउपाध्यक्ष श्याम बाबू फौजी, श्योराज सिंह, जिला प्रचार मंत्री मेवाराम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नन्दराम शर्मा, जिला महासचिव रतिराम सिंह, युवा जिला संगठन मंत्री प्रमोद यादव, युवा जिला सचिव पुष्पेन्द्र यादव, जिलासचिव जयपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष सहसवान देवेन्द्र सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष बिसौली रामतीर्थ सिंह, ब्लाक अध्यक्ष दहगवां राजेश, जिलाउपाध्यक्ष राजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
