6:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-नरऊ हाईव पर क्रमिक अनशन को 34 वां दिन, प्रदूषित पानी की समस्या समाधान होने तक रहेगा जारी- ओमकार सिंह


उझानी 25 जुलाई।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन में मुन्ना लाल जाटव, गुड्डू जाटव, छोटेलाल जाटव, राजाराम जाटव और नेपाल सिंह सोलंकी बैठे ,सांय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला महासचिव इगलास हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस उझानी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड, संघर्ष समिति के तेजेंद्र पाल कश्यप ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति ने तय किया है कि हम सभी ग्रामवासी आंदोलनकारी जब तक कि जो हमारे ग्रामों की 20 वर्षों से व्याप्त समस्या लगातार हमारे गांवों में नगरपालिका उझानी का दूषित पानी आ रहा है जब तक इस पानी का प्रस्तावित विभाजन भैसोर नदी तक नहीं होता तब तक हम लोग आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है अपितु सावन के बाद हम लोग सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे।

धरना स्थल पर योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप सिंह, नरेश कुमार, विष्णु प्रभाकर अमरजीत ,मोहनलाल गांधी, महेंद्र सिंह ,रामेश्वर सिंह, सोनकर, सौरभ, राजकुमार उपदेश ,तेजपाल, रामचंद्र पाल, सोनू ,अशोक आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस