6:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – जल भराव की समस्या का किया निस्तारण

अतुल वार्ष्णेय
बिल्सी
ब्लाक अंबियापुर के ग्राम पंचायत बरनी ढकपुरा के मजरा ढकपुरा में लंबे समय से चली आ रही जल भराव की समस्या को लेकर वीडिओ शैली गोविंल ने उक्त स्थान का निरीक्षण किया और जल भराव की समस्या का तुरंत निस्तारण कराया।
बीडीओ शैली गोविंल ने बताया कि लेखपाल सज्जाद हुसैन, राजस्व निरीक्षक हरपाल सिंह, सचिव दीपक कुमार व ग्राम प्रधान पति राम मनोहर सिंह की मौजूदगी में ढकपुरा-मिर्जापुर मार्ग की ग्राम वासियों की मौजूदगी में पैमाइश की गई ।उक्त मार्ग पर जल भराव की समस्या की लगातार शिकायतें आ रही थी जिसको देखते हुए खड़ंजे के दोनों साइड में कच्ची नाली खुदवाई गई और जल भराव की समस्या का निस्तारण कराया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस