–
उझानी बदांयू 24 जुलाई।
मूसाझाग थाने के गांव सहौरा निवासी की पुत्री राधा ने नगर के मोहल्ला अहीर टौला निवासी पति सहित 6 लोगों पर दहेज में कार व दो लाख रुपए ना लाने पर मारपीट कर बच्चे सहित घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई एफआईआर में राधा ने लिखा कि उसकी शादी 4-5-2021 में नगर के अहीर टौला निवासी मनोज प्रजापति से हुई। शुरू से ही यह कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे कई बार पंचायतें हुई मगर यह नहीं सुधरे।
10 जुलाई को ससुर सोमवीर,सास गीता जेठ संजय, ननद राखी व रेखा एवं पति मनोज ने दो लाख रुपए व कार ना लाने की धमकी देकर दो साल के बेटे श्रेयांस के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। कहा जब कार व दो लाख ले आओ तो आ जाना। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है पुलिस ने जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
