3:54 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ने बाधित पेयजलापूर्ति की जिलाधिकारी से की शिकायत

उझानी बदांयू 24 जुलाई।

योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि पिछले 7 दिनों से नगर के कई मोहल्लों की पेयजलापूर्ति बाधित है इससे लोगों को सावन जेसे पवित्र माह में भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड रहा है।

जिलाधिकारी को भेजें शिकायती पत्र में प्रशांत माहेश्वरी ने लिखा है कि सात दिनों से बाजार कलां, साहूकारा, किला खेड़ा सहित कई मोहल्लों में 10 मिनट को पेयजल की सप्लाई मिलती है। आज वह भी नसीब नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि भीषण गर्मी व सावन माह के मद्देनजर पेयजलापूर्ति सुचारू करने को नगरपालिका के कर्मचारियों को निर्देशित करें। जिससे जनता समय से स्नान कर पूजा-अर्चना कर सकें।

– बोले जिम्मेदार –

देवनागरी इंटर कालेज के समीप लगे ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से पेयजलापूर्ति बाधित हो गई है,आज सही हो जाएगी कल से लोगों को समय से पानी उपलब्ध होगा – तौसीफ अहमद, जल कल प्रभारी नगरपालिका परिषद।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस