7:26 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू-अवैध नर्सिंग होम जांच में सील टूटी पाई, फिर भी नहीं कार्रवाई ?

बदांयू 24 जुलाई।

ख़बरें प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी जरूर अवैध अस्पतालों में टूटी सील भी मिली मगर कारवाई के नाम पर सिफर, फिर आठ दिन का समय देकर खानापूर्ति कर दी गई।

जिले में चल रहे अवैध नर्सिंग होम व अस्पतालों पर आखिर स्वास्थ्य विभाग कारवाई करने से क्यों कतराता नजर आता है,सीएमओ कहते हैं अवैध अस्पतालों को बंद कराने को टीम गठित कर दी है, कभी कहते हैं चिकित्सा अधीक्षक को कार्रवाई करनी चाहिए वह जिले के स्वास्थ्य विभाग के सर्वेसर्वा है फिर बंदूक दूसरों के कंधे पर क्यों ?, जिले में चल रहे अवैध अस्पतालों पर सील की कारवाई हुई एक हफ्ते बाद वह फिर खुल गये आखिर क्यों ? क्या सीएचसी प्रभारी का आशीर्वाद है या जिला स्तर से सेटिंग बिठाई है कुछ लोगों का कहना है पावर का दम है इसलिए कारवाई से कतराते हैं महकमा के अधिकारी।

कल एसीएमओ डॉ पवन जायसी के नेतृत्व में उझानी, दातागंज, कुंवर गांव,नवादा में अवैध अस्पतालों को चेक किया गया पहले से लगी इन अवैध अस्पतालों के संचालकों के सील तोडकर अवैध नर्सिंग होम फिर संचालित कर लिऐ। सीएमओ साहब का कहना है कि सील टूटी पाई गई, फिर उनपर कार्यवाही क्यों नहीं की ? फिर अभयदान कि आठ दिन में रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा आखिर इन अवैध अस्पतालों को ओर कितना समय देंगे दो साल से सिर्फ समय ही दिया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस