7:26 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

घर में घुसकर मारपीट चार सगे भाइयों सहित छह पर मुकदमा दर्ज

सहसवान (बदायूं) पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों ने घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया।‌ इस मामले में पीड़ित के पिता की ओर से चार सगे भाइयों समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव घूरनपुर निवासी जहान अली का कहना है कि उसकी गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते पांच जून की शाम करीब छह बजे आरोपित उसके घर में घुस आए और उसके पुत्र छोटे को गालियां देने लगे। गाली देने को मना किया तो मारपीट करने लगे। छोटे की बहन सीमा बी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारा पीटा। शोर पर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में छोटे का हाथ टूट गया और सीमा बी भी घायल हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। जहान अली ने शाकिर, नासिर, अहमद नबी, मुहम्मद आलम, शाह आलम और राकिब के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस