3:40 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – पीड़ित व्यापारी ने तीन सगे भाइयों के विरुद्ध लूट की कराई रिपोर्ट दर्ज

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम अस्लोर निवासी प्रेमपाल पुत्र नन्हे ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक लंबे समय से सफेदे के पेड़ बेचने का काम करता है वह ट्रैक्टर ट्राली में भरकर सफेदे के पेड़ गांव गांव जाकर बेच रहा था वह जब जाहिदपुर गांव में पहुंचा तब वीरेश बिजनेस रजनीश पुत्र स्वराज निवासी ग्राम अस्लोर उससे आकर पेड़ों का भाव करने लगे उसने पेड़ों के रेट बता दिए इतना सुनते ही उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मारपीट प्रारंभ कर दी उसके ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 12000 हजार सफेदे के पेड़ 35000 रुपए की नगदी उसके पास थी जो उसने क्षेत्र में पेड़ बेचकर एकत्रित की थी उपरोक्त लोग उसके ट्रैक्टर की चाबी मोबाइल मुझे मारपीट कर घायल करके लूट कर ले गए।

पीड़ित प्रेमपाल की प्रार्थना पत्र पर थाना जरीफ नगर पुलिस ने आरोपी तीनों भाइयों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 146 धारा 115/2 352 ,134 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा गंभीर रूप से घायल व्यापारी प्रेमपाल को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस