2:45 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दिखावें के सीसीटीवी पुलिस की सुरक्षा, कछला के कांवड मेले से धड़ाधड़ बाइक चोरी

उझानी बदांयू।

कछला गंगा घाट पर लगे कांवड़ मेले में पुलिस की कड़ी सुरक्षा घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद धड़ाधड़ बाइक चोरी होना पुलिस की सक्रियता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

कछला गंगा घाट पर पुलिस का कड़ा पहरा है। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। उसके बावजूद भी बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीती रात दो कांवड़ियों की बाइक फिर चोरी हो गई।

अब तक जल भरने आए कांवड़ियों की आठ बाइक चोरी हो चुकी हैं। बीती रात सावन माह की शिव तेरस पर जल लेने आऐ पीलीभीत के जहानाबाद थाने के गांव कंजानाथ पट्टी निवासी राजेंद्र व बरेली के थाना केंट निवासी अखिलेश पुत्र ओमप्रकाश की बाइक चोरी हो गई। दोनों ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

दो दिन पहले कछला गंगा घाट जल लेने आए बरेली भोजीपुरा थाने के सुरला निवासी योगेंद्र पुत्र हरपाल बरेली के ही सुरला फर्नीचर मंडी थाना बारादरी निवासी मोनू पुत्र होरीलाल की बाइक चोरी हो चुकी है।
रविवार की रात को भी पीलीभीत की महिला कांवड़िया सहित दो कांवड़ियों की बाइक चोरी हुई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.