1:16 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों ने लगाए बाथरूम में कैमरे होने के आरोप

गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों ने लगाए बाथरूम में कैमरे होने के आरोप, सुरक्षा पर उठाए सवाल

गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंपस में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 600 ट्रेनी महिला सिपाहियों ने ट्रेनिंग सेंटर की अव्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर जोरदार हंगामा किया। रोती-बिलखती महिला सिपाहियाँ सुबह 8 बजे ट्रेनिंग सेंटर से बाहर निकल आईं और आरोप लगाए कि बाथरूम में कैमरे लगे हैं और उनका वीडियो बना है।

एक ट्रेनी सिपाही ने कहा, “हमारे वीडियो बन गए हैं, क्या उन्हें वापस किया जाएगा? अब क्या होगा?” महिला सिपाहियों ने यह भी बताया कि जहां 360 महिलाओं के रहने की व्यवस्था है, वहां 600 से अधिक को रखा गया है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।

सूचना मिलते ही ट्रेनिंग स्कूल के ट्रेनर और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला सिपाहियों को शांत कराने का प्रयास किया। यह ट्रेनिंग 21 जुलाई से शुरू हुई थी और महज दो दिन में ही अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध भड़क उठा है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस