व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजकुमार बंसल की मेजबानी में हुआ देवों के देव महादेव का श्रृंगार, अभिषेक व महाआरती।
उझानी बदांयू 23 जुलाई।
पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर बीती रात सावन महोत्सव के तहत शिवतेरस की पूर्व संध्या पर शिव-परिवार को फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान राजकुमार बंसल, अभिषेक बंसल से सपत्नीक महादेव का मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया व महाआरती कराई।
पूजन के बाद
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया महाआरती के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर संजय मित्तल सर्राफ, अनिल कुमार तुलस्यान सर्राफ, गोपाल तुलस्यान,अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,बौबी तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय ,बिट्टू सचदेवा, विजय गर्ग,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, विजय माहेश्वरी,सतीश चन्द्र वार्ष्णेय,गणेश गुप्ता, सुरेश गोयल, दीपक वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता बंटी,आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
