बाइपास,मानकपुर रोड पर रात में दिखाई दी चमकीली वस्तु।————-
उझानी बदांयू 23 जुलाई।
अमरोहा-मुरादाबाद रामपुर ओर बरेली बदायूं के बाद अब उझानी तक ड्रोन की दहशत फैल गई है। बाइपास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप व मानकपुर गांव के पास में ड्रोन देखे जाने का दावा लोगों द्वारा किया गया है। इसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
बताते हैं कि रात 9.30 के आस-पास आसमान में मंडराते ड्रोन या उनसे मिलती जुलती संरचना वाली वस्तु मोहल्ले वालों में दहशत बढ़ा रही है। बीती रात से ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो फोटो वायरल किए जा रहे हैं। हांलांकि बदायूं एक्सप्रेस इसकी पुष्टि नहीं करता।
उझानी के बाइपास मानकपुर रोड पर मंगलवार की रात 9 व 10 बजे के बीच आसमान में ड्रोन जैसा कुछ उड़ता देखा गया। मोहल्ले वालों ने बताया कि उंचाई अधिक होने से वीडियो साफ नहीं बन सकी, कुछ देर चक्कर लगाने के बाद वह बदायूं की ओर चले गये।
मोहल्ले वालों का दावा- आसमान में उड़ते देखे ड्रोन
काशी राम कालोनी व मानकपुर रोड के आस-पास रहने वालो ने इन उड़ते ड्रोन देखने का दावा किया है। उनका कहना है कि काफी देर तक चक्कर लगाने के बाद वह बदायूं की ओर चले गये।
—————–
कुछ तो है, या है अफवाह ?
नगर में कई लोगों ने व्यावसायिक रूप से भी कामकाज के लिए ड्रोन खरीद रखे हैं। इवेंट मैनेजमेंट व बरातों में इनका खूब प्रयोग होता है। इस समय बारात भी नहीं है, रात के वक्त ड्रोन उड़ाने का औचित्य समझ नहीं आ रहा। खुफिया विभाग इस मामले में सक्रिय हो गया है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
