12:10 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

सरसों का तेल हुआ महंगा-एक महीने में 150 से 180 पहुंचा दाम

सातवें आसमान पर सरसों के तेल के प्रतिकिलो का भाव।

उझानी बदांयू 23 जुलाई।

सरसों के तेल के भाव में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। एक महीने में प्रतिकिलो का भाव 30 रुपये तक बढ़ गया है। जिसकी वजह से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ रहा है।

सरसों तेल के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ा है। एक माह के अंदर सरसों तेल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। सरसों के दाम में बढ़ोतरी के कारण तेल के दाम में उछाल आया है।

तेल कारोबारी सोरभ अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक माह में सरसों की बाजार में कम आवक और उसके दाम में वृद्धि के कारण सरसों तेल के दाम बढ़ गए है। एक माह पहले सरसों की कीमत 55 रुपये प्रति किलो थी, तब सरसों तेल 150 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। लेकिन एक माह के भीतर सरसों के दाम में बड़ा उछाल आया है।

उन्होंने बताया कि अब बाजार में सरसों की कीमत 72 रुपये प्रति किलो हो गई है और सरसों तेल 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। तेल कारोबारियों का कहना है कि यदि सरसों के दाम कम न हुए तो आने वाले दिनों में तेल के दाम और बढ़ सकते हैं। सावन के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐेसे में सरसों तेल के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस