दिनांक 21.07.2025 को थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बगरैन में समय लगभग 21.30 बजे 1. राशिद पुत्र रियासत अली 2.कुवंरपाल पुत्र नत्थू सिंह निवासीगण ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज बदायूँ द्वारा बगरैन बाजार एवं जामा मस्जिद के ऊपर एक ड्रोन को उडते हुये देखा गया, जिसकी सूचना राशिद उपरोक्त द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगो के साथ मिलकर उक्त ड्रोन का पीछा किया गया, उक्त ड्रोन उडते हुये ग्राम उदयपुर की ओर जंगल की तरफ जा कर विलुप्त हो गया। उक्त ड्रोन का अभीतक कही गिरना प्रकाश में नही आया है। उक्त ड्रोन किस के द्वारा उडाया गया तथा उसका क्या मकसद था, इस सम्बन्ध में गोपनीय रुप से अभिसूचना संकलन किया जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
