2:26 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। सुशीला कोरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

बिसौली। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सुशीला कोरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में किसानों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार सृजन यादव को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को धरने को संबोधित करते हुए सुशीला कोरी ने कहा कि किसानों की खरीफ की फसल की बुवाई चल रही है और ऐसे समय में किसानों को फसल के लिए यूरिया खाद, बीज, बिजली न मिलने से सिंचाई के लिए पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है, आज किसान खेती के समय में गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है बिजली आपूर्ति के चलते किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष हनीफ कुरेशी, मुकर्रम अली, प्रदीप कुमार प्रजापति, मुशाहिद सैफी, आमिर अल्वी, विपनेश मिश्रा, विनोद कुमार, अवनीश यादव, हसनैन, गौरव शर्मा, ईशान, मुनेंद्र शर्मा, सौरभ शर्मा, नाजिम रजा, इसरार, सदानंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस