1:44 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी -आवारा सांड के हमले से गाय की मौत

उझानी बदांयू 22 जुलाई।

उझानी ब्लॉक के गांव संजरपुर में आवारा सांड ने घर में घुसकर गाय पर हमला कर दिया जिससे गाय के साथ पेट में बच्चा भी मर गया।

राकेश कुमार सिंह कक्का निवासी संजरपुर बालजीत की बीती रात उनकी गाय घर पर बंधी हुई थी तभी आवारा सांड आकर के उनकी गाय पर टूट पड़ा और गाय को मार दिया। राकेश कुमार का कहना है की आवारा सांडों को पकड़ कर गौशाला में बंद किया जाए।
सांड के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस