3:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पशु पालन विभाग के दावे हवा-हवाई, हाइवे पर अब भी घूमते हैं आवारा गोवंशौं के झुंड

बरेली मथुरा हाइवे पर कांवड़ियों के रेले में कभी भी हो सकता है हादसा।

उझानी बदांयू 21 जुलाई।

पशुपालन विभाग व नगर पालिका के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं बरेली मथुरा हाईवे पर दर्जनों आवारा गोवंशो को कांवड़ियों के वाहनों के आगे अब भी देखा जा सकता है, लगता है विभाग को किसी हादसे का इंतजार है ?।

पिछले दिनों पशुपालन विभाग व नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की संयुक्त कार्यवाही में कुछ आवारा गोवंशीय पशुओं को बरेली मथुरा हाईवे पर पकडा भी गया था। 80 पशुओं को संरक्षित कर गौशालाओं में भेजने के दावे भी किऐ गये।

लगता है वह सिर्फ कागजी खानापूर्ति थी हाइवे पर घूमते आवारा गोवंशीय पशुओं को देखकर तो यही लगता है। बीती रात व आज सुबह भी कांवड़ियों की राह में आवारा गोवंश खड़े नजर आऐ। इससे तो यही लगता है कि नगरपालिका व पशुपालन विभाग को किसी हादसे का इंतजार हैं ?।

आज भी कांवड़ियों को अपने वाहनों को इन आवारा गोवंशीय पशुओं से खुद ही बचाकर निकालने पड़े। दिन तो सही है रात में इन पशुओं को देखना मुश्किल होता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस