12:31 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी -के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

उझानी बदांयू 21 जुलाई।

जिले के प्राचीन शिवालय बुर्रा फरीदपुर शिव मंदिर के साथ नगर के सभी शिवालयों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
इस दौरान बोलबम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और अक्षत अर्पित कर भोलेनाथ की आराधना की।

शहर के पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, बडे महादेव मंदिर, बिजली घर स्थित शिवमंदिर और प्राचीन भूतेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बुर्रा फरीदपुर के शिव मंदिर पर कांवड़ लेकर आए भक्तों ने आस्था और विधिपूर्वक शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और भस्म अर्पित करते हुए भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

वहीं दोपहर बाद सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मौजूद लोगों में प्रसाद वितरण किया।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस