5:17 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-देवनागरी कालेज के भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद पाया

विधायक हरीश शाक्य ने की भंडारे में कांवड़ियों की सेवा।

उझानी बदांयू 21 जुलाई।
कल छतुइया रेलवे फाटक के समीप लगे देवनागरी पब्लिक इंटर कालेज के भंडारे में देर रात तक चले भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए गतंव्य को रवाना हुए।

सुबह से लगे कांवड़ियों के सेवार्थ भंडारे में सब्जी पूड़ी,हलवा चना छोले शीतल जल को कछला से आते जाते शिवभक्तों ने आंनद लिया। इससे पहले सुबह प्रसाद का भोलेनाथ को भोग लगाया गया। विधायक हरीश शाक्य ने भी काफी देर कांवड़ियों को भोजन परोसा।
इस मौके पर प्रबंधक राममोहन शर्मा, निदेशक संकेत मोहन शर्मा, रेनू सिंह,हरीओम पाराशरी ,रानी सिंह पुंडीर, संजीव सक्सेना,अजय तोमर,आकाश शर्मा, आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस