बदायूं। इंडियन ऑयल कंपनी की एक सामान्य बैठक होटल फोर लीफ, बदायूं में संपन्न हुई। जिसमें मुरादाबाद डिविजनल ऑफिस के रिटेल हेड लव गोयल द्वारा बिसौली नगर के पेट्रोल पंप मैसर्स ए.आर. फिलिंग सेंटर के डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल को जनपद में डीजल/पेट्रोल की सर्वाधिक बिक्री में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुरादाबाद डिविजनल ऑफिस से आए सीनियर मैनेजर भूकेश बाबू, अनिल कुमार एवं जनपद बदायूं के विक्रय अधिकारी अक्षत सहाय के साथ साथ अन्य डीलर भी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

