उझानी बदांयू 20 जुलाई।
उझानी नगर के मोहल्ला साहूकारा कटरा निवासी स्व. डॉक्टर ब्रह्मनारायन शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा का आज सुबह 4 बजे उनके पैतृक आवास मोहल्ला साहूकारा पर निधन हो गया।
उनके निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया ।
उनके जेष्ठ पुत्र डॉक्टर नीलाभ शर्मा ने बताया कि माता जी पिछले कई वर्ष से बीमार चल रही थीं आज सुबह उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए उनका अन्तिम संस्कार आज शाम 2 बजे कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
