11:24 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-जब सुबह हे ऐसी मतवाली- तो रात का आलम क्या होगा ?- कांवड यात्रा को लगे पुलिस सहायता केंद्र ज्यादातर सूने

उझानी बदांयू 19 जुलाई।
उझानी में शिवभक्तों की सुरक्षा को लगे कांवड यात्रा पुलिस सुरक्षा व सहायता केंद्र के आज सुबह के हालात तो कहानी कुछ ओर ब्या करते नजर आते हैं। आज सुबह सुबह आठ बजे के आस-पास देखा गया तो एक गाना याद आ गया कि जब रात हे ऐसी मतवाली-तो सुबह का आलम क्या होगा। इसका उलट देखने को मिला पुलिस सहायता केंद्रो पर ज्यादातर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात नहीं दिखाई दिए।

कल्याण सिंह चौक पर कांवड़ियों की सुरक्षा व सहायता को बने पुलिस सहायता केंद्र तो छोड़िए आस-पास कोई पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दिया।

मंडी समिति तिराहे पर लगा बेरियर भी सूना-सूना नजर आया यहां भी ट्रैफिक कंट्रोल करने को कोई दिखाई नहीं दिया।

घंटाघर चोराहे पर जरुर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात दिखाई दिये। वेसे सुबह के वक्त आने जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बहुत कम थी। फिर भी ड्यूटी तो ड्यूटी है जब हर बूथ, बेरियर, सहायता केंद्र पर तैनाती है तो पुलिस कर्मियों को पूरी ईमानदारी से निभानी भी चाहिए। कुछ कांवड यात्रियों ने बताया कि कछला तक ज्यादातर सहायता केंद्र सूने पड़े हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस