उझानी बदांयू 19 जुलाई।
बरेली मथुरा हाइवे पर शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए बसों और अन्य वाहनों का मार्ग बदला गया है। ऐसे में बरेली कासगंज रूट की ट्रेनों में भीड़ बढ गई है।
कासगंज – बरेली के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों में अन्य दिनों की अपेक्षा चार गुना यात्री बढ़ गए हैं। भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को सीट पाना तो दूर अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की तक करनी पड़ी। ट्रेनों में इस तरह भीड़ सावन भर रहेगी।
बरेली- कासगंज–पीलीभीत के बीच करीब पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन रोज होता है। तीन ट्रेनें सुबह और दोपहर की हैं, जबकि दो ट्रेनें रात के समय हैं। सुबह और दोपहर की ट्रेनों में चार गुना, जबकि रात की ट्रेनों में कम भीड़ है। टनकपुर से मथुरा जाने वाली ट्रेन सुबह 7.53 पर रवाना होती है, वही कासगंज से लालकुआं जाने वाली सुबह 7.13 पर उझानी से रवाना होती है। इस ट्रेन में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
दूसरी सबसे ज्यादा भीड़ वाली ट्रेन बरेली सिटी से कासगंज होते हुए मथुरा तक जाने वाली ट्रेन सुबह 9.11 पर रवाना होती है । वहीं कासगंज से बरेली जाने वाली 12 बजे के आस-पास रवाना होती है इन ट्रेनों में खासी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन में घुसने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
