10:08 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कादरचौक मार्ग के डेंजरजोन पर सुबह से जाम, महिलाओं से चालकों की तू-तू-मैं-मैं

उझानी बदांयू 18 जुलाई।

कादरचौक मार्ग के जाम को बदनाम डेंजरजोन पर आज सुबह 10.30 से लगा जाम शाम 4 बजे तक नहीं खुल पाया, परिवहन व पुलिस विभाग को राहगीरों ने फोन भी किया मगर किसी ने गोर नहीं फरमाया। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि दुकानों के आगे खड़े वाहन चालकों से महिलाओं की तू-तू-मैं-मैं भी हुई। लेकिन धर्मकांटे पर तौल कराने की जल्दी में वाहन चालकों के आगे किसी की ना चल सकी। नतीजा राहगीरों को बामुश्किल सडक पार करनी पड़ी।

उझानी कादरचौक मार्ग पर अढौली फाटक से निकलते ही पूरी सडक रेलवे की रेक लदने को खड़े वाहनों के हवाले हो जाती है, वहां लगे धर्मकांटे पर तौल कराने की जल्दी में वाहन चालक आड़े-तिरछे मक्का लदे वाहनों को खडा कर लेते हैं इससे जाम लग जाता है।

आज फाटक से नीचे दुकानों के आगे वाहन खड़े करने को लेकर चालकों से दुकानदारों की कई बार तू-तू-मैं-मैं भी हुई, कालोनी आने-जाने वालों को भी दिक्कत होने पर महिलाओं ने चालकों को खरी-खोटी सुनाई। उस वक्त वाहनों को हटा लेते हैं फिर वही कहानी तौल कराने की जल्दी में दुकानों के आगे वाहन लगा देना।

अगर परिवहन विभाग या कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर समस्या पर जल्द गोर ना किया तो वह दिन दूर नहीं कि जाम से परेशान दुकानदार व राहगीर इक्ट्ठा होकर कोई बखैडा ना खडा कर दें। पुलिस को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि रोज़ व हर वक्त के जाम से लोग परेशान हो चुके हैं।


विज्ञापन एक्सप्रेस