11:17 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर – अपह्रत किशोरी से चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म

अपह्रत किशोरी से चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया ।

जरीफनगर – नौ दिन पहले अपह्रत किशोरी से चार आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है ।
पीड़िता 13 जुलाई को किशोरी सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मिली । जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 4 आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मामला किया और पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इस मामले।में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वही 3 आरोपियों नाबालिग बताए जा रहे है । पूरा मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र का है ।

जरीफनगर थानाक्षेत्र के एक गांव से नौ दिन पहले अपह्रत किशोरी से चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया । 13 जुलाई को किशोरी सहसवान क्षेत्र में मिली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस को पीड़िता के परिजनों ने बताया कि नौ जुलाई की सुबह पांच बजे जब वह सोकर उठे। तब उनकी बेटी(13) घर पर नहीं थी। घर का दरवाजा खुला था। वह घर के बाहर आए। जहां उन्होंने देखा कि दो युवक उनकी बेटी को बेसुध हालत में बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले जा रहे है। वह शोर मचाते हुए आरोपियों के पीछे दौड़े। इससे उन्होंने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। आरोपी पड़ोस के गांव मालपुर ततेरा निवासी हरिओम व सुमित थे। उन्होंने काफी दूर तक दौड़ते हुए बाइक का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। इसके बाद वह आरोपियों के घर पहुंचे। यहां भी दोनों आरोपी नहीं मिले। 13 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी सहसवान के अकबराबाद चौराहे पर खड़ी है। ग्रामीण अपनी बहन के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उनकी बेटी मिल गई। बेटी डरी सहमी थी। बेटी ने आपबीती बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वही 3 अन्य आरोपी नाबालिग है ।
V/O 2 : पीड़िता ने परिजनों को बताया कि वह जब चारपाई पर सो रही थी। उसी समय उसकी चारपाई के पास दो युवक खड़े थे। उनमें से एक ने युवक ने मेरी नाक व मुंह पर कपड़े डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। वहां मालपुर ततेरा निवासी हरिओम, सुमित, उमेश व सोनखेड़ा निवासी ओमपाल मौजूद थे। चारों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मुंह में कपड़ा डालकर बेहोश कर देते थे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस