11:24 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -सावन में बढ़ी घेवर की मांग, बाजारों में उमड़ रही भीड़

उझानी बदांयू 18 जुलाई।

सावन माह शुरू होने के बाद से बाजार में घेवर की बिक्री शुरू हो गई है। ऐसे में बाजारों में घेवर तैयार हो रहे हैं। वहीं, मांग बढ़ने एवं तीज का त्योहार नजदीक आने से पूर्व घेवर के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी से कोई अपनी बहन के लिए तो कोई बेटी की ससुराल भेजने के लिए ऑर्डर दे रहे हैं।

बाजार में फीका, सादा, मावे वाला घेवर, मलाई, चाकलेट, ड्राई फ्रूट, केसर आदि फ्लेवर के घेवर की मांग है। मिठाई विक्रेता कुलदीप वार्ष्णेय ने बताया कि सावन में ही ज्यादातर घेवर बनता है, व घेवर की बिक्री रक्षाबंधन तक ही ज्यादा होती है, अन्य मिठाई रक्षाबंधन पर कम बिकती है, इसलिए घेवर की मांग बढ़नी शुरू हो गई है।

बाजार में 350 से 1200 रुपये प्रति किलो की दर पर घेवर की बिक्री हो रही है। विक्रेता श्याम मोहन वार्ष्णेय ने बताया कि जितनी अच्छी बरसात और नमी होगी, घेवर भी उतनी ही अच्छा बनेगा। नमी के मौसम मे घेवर मुलायम और स्वादिष्ट हो जाता हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस