8:19 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -कांवड़ियों के रंग में रंगने लगा बरेली – मथुरा हाईवे

।*

उझानी बदांयू 17 जुलाई।

कांवड़ियों के जत्थे सावन माह के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कछला गंगा से कांवड़ लेकर मंजिल की ओर रवाना हो रहे हैं। वृहस्पतिवार हाईवे से गुजरती कांवड़ियों की टोलियां देख लगने लगा कि अब बरेली -मथुरा हाइवे कांवड़ियों के रंग में रंगने लगा है ।

सावन में प्रत्येक सोमवार पर कांवड़िये पास के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। वह कछला गंगा से कांवड़ में गंगा जल ले आते हैं। 21, जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। वहीं शिव तेरस भी नजदीक होने से जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों ने कछला से कांवड़ में गंगा जल भरा और बम-बम के जयकारे के साथ मंजिल की ओर बढ़े। कोई डीजे वाहन के आगे थिरकते चल रहा था तो कोई भगवान शिव की भक्ति में झूम रहा था।

पीलीभीत के कांवड़ियों की टोली में शामिल कई के कंधे पर कई कई कलश में गंगा जल भरा हुआ था। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल रामेश्वर, सोहनलाल , मधूसुदन ने बताया कि वह सावन माह के दूसरे सोमवार पर अपने भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। उधर, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर नीरज मलिक सभी चौकी इंचार्ज मुस्तैद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस