11:40 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- किशोरी के कछला गंगा में डूबने का शोर, उसे ले गया गांव का किशोर ?

दो दिन पुलिस ने कछला गंगा घाट पर गोताखोर लगा कर किशोरी की तलाश की।

उझानी बदांयू 16 जुलाई।

मुजरिया थाना क्षेत्र की एक किशोरी अपने पड़ोसी महिलाओं व सहेली संग 5 जून पर्व दशहरा पर गंगा स्नान करने आई। वहीं से लापता हो गई, साथ आऐ लोगों ने शोर मचा दिया कि किशोरी गंगा में डूब गई। पुलिस ने दो दिन तक गोताखोरों को लगाकर गंगा में किशोरी को तलाश भी कराया।अब उसके पिता ने गांव के एक युवक सहित चार लोगों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

किशोरी के पिता ने विशाल पुत्र सुनील, उसके चाचा पिण्डारी,पूरन सहित सोनू के खिलाफ अपनी बेटी को कछला गंगा घाट से बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पिता का कहना है आरोपी तभी से गांव से बाहर है। पुलिस ने जांच सबइंस्पेक्टर कपिल कुमार को सोप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस