11:40 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

कांवड यात्रा -पैरों में घुंघरू, कांधे पर कांवड हाइवे पर बढ़ने लगा कांवड़ियों का कारवां

हाइवे पर धीरे-धीरे बढ़ने लगी कांवड़ियों की संख्या।

उझानी बदांयू 16 जुलाई।

नगर में बरेली मथुरा हाइवे कांवड़ मार्ग पर भोले बाबा के भक्तों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। भक्तगण कछला गंगा से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं।

कांवड़ मार्ग पर शिविर भी तैयार हो चुके हैं। उनमें भी रुकने वाले भक्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पैरों में घुंघरू बांधे, कांधे पर कांवड लिए कांवड़िये भी एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं।

23 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व है। ऐसे में नगर से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी है । सुबह से लेकर दोपहर तक कांवड़ मार्ग पर कांवड़िये अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। दोपहर में शिविरों में आराम करने के बाद भोले के भक्त एक बार फिर शाम के समय रवाना हो जाते हैं। भक्तों की बढ़ती संख्या से हाइवे का माहौल शिवमय होने लगा है। जैसे-जैसे शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने लगेगा कांवड़ का रंग हाइवे पर और भी चटक होने लगेगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस