उझानी बदांयू 15 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ में एक युवक की आज अचानक तबियत खराब हो गई परिजन उसे राजकीय मेडिकल कालेज ले गये जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार नरऊ निवासी योगेश सोलंकी 35 पुत्र बलवीर सिंह दिल्ली में रहकर ओला कंपनी में सर्विस करता है। आज सुबह योगेश दिल्ली से वापस आया सुबह 10 बजे उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
मेडिकल कालेज की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने मृतक योगेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है।मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है योगेश के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
