10:29 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद,’बाबा’ की 95 बर्षीय मां का निधन

उझानी बदांयू 15 जुलाई।

नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम समिति के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ‘बाबा’ की 95 बर्षीय मां गंगा देवी वर्मा का आज निधन हो गया।
कुछ समय पहले गंगा देवी को आवारा सांड ने मंदिर जाते वक्त सींग मारकर गिरा दिया था वह तभी से अस्वस्थ चल रही थी। उन्होंने बीती रात दस बजे अंतिम सांस ली।
गंगा देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई है। उनके राजेन्द्र प्रसाद,विश्नूदयाल,मदन मोहन, राधा चरन वर्मा सहित चार पुत्र हैं।
राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने बताया कि एक भाई राधाचरण बिहार में रहकर काम करता है, उसके आने के बाद कल बुधवार सुबह 8 बजे माताजी की अंतिम यात्रा निज निवास मोहल्ला साहूकारा से कछला गंगा घाट को प्रस्थान करेगी।

गंगा देवी के निधन का समाचार सुनते ही बाबा के निज निवास पर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस