8:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर महाआरती में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे


उझानी बदांयू 14 जुलाई। पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर सावन महोत्सव शुरू हो गया। आज प्रथम सोमवार को शिव-परिवार का फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी व प्रीति अग्रवाल युवा नेता कार्तिक अग्रवाल बाबू से महादेव परिवार का पूजन कराया।

पूजन के बाद
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। महाआरती के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,संजय मित्तल सर्राफ, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,अनिल कुमार तुलस्यान सर्राफ,बौबी तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय, बिट्टू सचदेवा, विजय गर्ग,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, गोपाल तुलस्यान, गणेश गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.