उझानी बदांयू 14 जुलाई।
नगर के मोहल्ला श्रीनारायण गंज निवासी राघवेन्द्र यादव की विवाहिता पुत्री खुश्बू ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर दहेज में पांच लाख रुपए ना लाने पर दो बच्चों को अपने पास रखकर व पांच साल की बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में खुश्बू ने लिखा है कि उसकी शादी 15 बर्ष पहले बिसौली थाने के गांव कालूपुर निवासी रतीराम के बेटे जयपाल के साथ हुई। मिले दान-दहेज से परिवार के लोग खुश नहीं थे। दहेज के मारपीट शुरू कर दी। इस दरम्यान पिता ने एक लाख रुपए भी दिए।
फिर भी पति जयपाल,जेठ मुनेश,देवर भुवनेश व सामले यादव, जेठानी सुप्रिया, देवरानी रीना,ननद ममता मारपीट कर पांच लाख रुपए ओर लाने को प्रताड़ित करने लगी। बीते दिनों रूपये ना लाने पर दो बड़े बच्चों को अपने पास रखकर एक पांच साल की राधिका के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
