*।************
नगरपंचायत प्रसाशन के दावे खोखले, कान्हा गोशाला नहीं भेजे घाट पर घूमते गोवंश।
उझानी बदांयू 13 जुलाई।
कांवड़ियों की सुरक्षा के दावे की पोल खोल रहे हैं कछला गंगा घाट पर घूमते आवारा गोवंश। स्नान करते वक्त श्रृद्धालुओं को होती है परेशानी डर-डर कर स्नान करते हैं स्नानार्थी,लगता है नगरपंचायत कर्मचारियों ने इन गोवंश को कान्हा गोशाला नहीं भेजा है।
आज कछला गंगा घाट पर गंगाजल लेने आऐ श्रृद्धालुओं ने बताया कि गंगा मईया की पूजा-अर्चना करते वक्त यह घाट पर घूमते आवारा गोवंश सींग मारने का प्रयास करते हैं। बचने का प्रयास करें तो हाथ से प्रसाद की थैली छीन लेते हैं। उन्होंने प्रसाशन से मांग की है कि इन आवारा गोवंश को पकड कर गौशालाओं में भेजें जिससे गंगा घाट आने वाले कांवड़ियों को परेशानी ना हो। घाट पर तैनात नगरपंचायत कर्मचारी भी इन्हें हटाने का प्रयास नहीं करते।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com