10:31 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन की मीटिंग का ब्लॉक प्रांगण में आयोजन सैकड़ो की तादाद में पहुंचे पत्रकार

पत्रकार सौरव गुप्ता के नेतृत्व में मीटिंग का किया गया आयोजन।

मीटिंग में जिला अध्यक्ष द्वारा सैयद तुफैल अहमद को जिला सचिव बनाकर सोंपी गई ज़िम्मेदारी

सहसवान-राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन के जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा के आव्हान पर सहसवान ब्लाक में रविवार सुबह 11:00 बजे सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें भारी तादाद में पत्रकार साथी मौजूद रहें। इस मीटिंग में पत्रकार साथियों की कुछ समस्याओं एवं मांगों को लेकर हुई चर्चा इस मीटिंग में जिले के समस्त तहसीलों से अधिकांश पत्रकार साथी उपस्थित रहें, वहीं जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने पत्रकार सैयद तुफैल अहमद के लिए जिला सचिव की घोषणा की उनके लिए प्रमाण पत्र देकर फूल मालाओं से लाद कर सम्मानित किया गया वही सैयद तुफैल अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन ने मुझे जो ज़िम्मेदारी सौंपी है, मैं अपनी पूरी लगन और निष्ठा के साथ संगठन के प्रति कार्य करूंगा किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा वहीं मीटिंग के दौरान संगठन में जुड़े कुछ नए पत्रकार साथियों का सम्मान कर पद वितरण भी किये गाएं वहीं जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल ने कहा की आए दिन पत्रकारों पर हो रही उत्पीड़न को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह संगठन पत्रकारों के हित के लिए ही बनाया गया है किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल, जिला संरक्षक प्रवेश राठौर, जिला प्रभारी दिनेश यादव, जिला सचिव अनवर खान,तहसील अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जिला सचिव सैयद तुफैल,रवि चौहान, अहमद,सचिन कुमार, विनय कुमार, शिव यादव, उमाकांत वर्मा, हरवेश यादव, शकील भारती, अंकित तोमर, काशिफ अली, शनीफ खान, यतेंद्र पाल,सचिन शर्मा, सालिम रियाज यदि भारी तादाद में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.