बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम पुसगवा निवासी सीमा ने गांव के ही दो लोगों पर घर मे रखे आभूषण सहित 4000 रुपये ले जाने का आरोप लगाया।उसने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह 12 जुलाई की रात अपने घर मे अकेली सो रही थी तभी उसकी आंख खुली उसने देखा कि गांव के ही वीरेंद्र व अमरपाल उसके घर मे रखे बक्शे को खखोर रहे है उसने जब उनको रोका तो वे गाली गलौज करने लगे और उस पर डंडे से हमला कर दिया।शोर मचाने पर वे वहाँ से भाग गए।जब उसने बक्शा देखा तो उसमें से सोने चांदी के समान सहित 4000 रुपये नही थे।तुरंत उसने इसकी सूचना बिल्सी पुलिस को दी।
उप निरीक्षक ओमप्रकाश मौके पर भेजे गए है।मामले की जांच की जा रही है।
वीके मौर्य,इंस्पेक्टर क्राइम
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com