बिल्सी,तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया आज का सत्संग सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में हुआ !आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराते हुए कहा “सावन का महीना है, इस महीने का महत्व अच्छा सुनने में है । श्रवण से श्रावण हुआ है ! श्रवण का अर्थ सुनना होता है ! जब हम दुनिया में आते हैं तब हम सुनते हैं ! जैसा सुनते हैं वैसा बोलते हैं जैसा देखते हैं वैसा करते हैं इसलिए वेद कहता है अच्छा सुनो अच्छा बोलोगे अच्छा देखो तभी अच्छा करोगे । जहां बड़े लोग मर्यादित और अच्छे होते हैं वहां बाकी छोटे लोग भी अच्छे हो ही जाते हैं !एक कहावत है यथा राजा तथा प्रजा अर्थात जैसा राजा होता है वैसी प्रजा होती है इसलिए राजा का कर्तव्य है कि वह अच्छा हो । आचार्य संजीव रूप ने कहा “सावन के महीने में हमवेद वाणी को सुने संतो को सुने अच्छी पुस्तक पढ़ें और सत्संग करें तो निश्चित रूप से बहुत कल्याण होगा । इस अवसर पर श्रीमती संतोष कुमारी,श्रीमती मिथिलेश रानी,श्रीमती सरोजा देवी ,श्रीमती सूरजवती देवी, कुमारी मोना आर्य,कुमारी इशा आर्य,कुमारी कौशिकी रानी,राकेश आर्य आदि मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com