11:40 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सावन की छटा – बाजार में चटख हुआ शिवभक्ति का रंग, हाइवे पर बम-बम भोले

उझानी बदांयू 13 जुलाई।

सावन के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। शिवभक्तों के लिए शहर का बाजार भगवा रंग में रंगने लगा है। यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए कपड़े, कांवड़ सहित अन्य सामान की दुकानें सज गई हैं।
आज पहला रविवार होने के चलते सुबह से कछला गंगा घाट पर शिवभक्त श्रृद्धालुओं का काफी भीड़ देखी गई। गंगा में डुबकी लगाने के बाद कांवड़ियों की टोलीयां गंगाजल लेकर गंतव्य को हाइवे के रास्ते निकलने लगी है।

भगवा कपड़े, गंगा जल की बोतल, गमछा, तौलिया और पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। युवा श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के चित्र वाली टी-शर्ट अधिक पसंद आ रही है।

सावन माह में एक महीने तक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं।
गंगा घाटों से जल लेकर जिले के प्रसिद्ध शिवालयों के साथ ही अन्य शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।

शहर के साथ ही कछला गंगा घाट के बाजारों में यात्रा के लिए भगवा कपड़े, गंगा जल की बोतल, गमछा, तौलिया और पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। युवा श्रद्धालुओं को भगवान शिव के साथ पार्वती की तस्वीर पसंद आ रही है। कुछ में पूरी टी-शर्ट पर ‘ऊं’ के आकार की आकृति बनी हुई है। इसके अलावा शिवलिंग, शिव परिवार, हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय, महाकाल को भी टी-शर्ट पर प्रिंट किया गया है। टी-शर्ट के साथ श्रद्धालु हाफ या फुल पैंट खरीद रहे हैं।

टी-शर्ट के अलावा कमर पर बांधने के लिए मनी बैग, हाथ में पहनने के लिए बैंड्स, टोपी, गमछा और बारिश से बचाव के लिए मोबाइल के कवर भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए कुर्ते और साड़ी भी उपलब्ध हैं।

शहर के कांवड बाजार स्थित कांवड़ विक्रेता विश्नू भगवान वार्ष्णेय ने बताया कि युवा श्रद्धालुओं में कांवड़ यात्रा का उत्साह दिख रहा है। एक-दो दिन में शहर के प्रमुख बाजार में सावन को लेकर आस्था का रंग चढ़ने लगेगा।

रामेश्वर ने कहा कि बाजार में यात्रा के दौरान इस्तेमाल होनी वाली चीजों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार अलग-अलग रंगों में यात्रा के लिए टी-शर्ट बाजार में उपलब्ध हैं। अगले कुछ दिनों में जलाभिषेक करने वाले भक्तोंं की भीड़ खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंचेगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस