उझानी बदांयू 12 जुलाई।
सरकार व प्रशासन के आदेश के बाद भी जिम्मेदारों ने आवारा गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में नहीं भिजवाया, कांवड मार्ग से हटाकर नगर के गली मोहल्लों में हांक दिया है। संकरी गलियों में लोगों को निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।————–
साहूकारा मोहल्ले में मंदिर जाने में श्रृद्धालुओं को दिक्कत।
मैमिया मंदिर के पास शांती गढ़ पोस्ट आफिस के सामने आवारा गोवंशो का झुंड खडा मिलता है इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालु महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पडता है।
हलवाई चौक, साहूकारा की धोबी गली में आवारा गोवंशो का जमघट।
नगर के हलवाई चौक में छोटी माता मंदिर के पास व साहूकारा की धोबी गली में भी आवारा गोवंशो के कारण लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है, कल एक महिला को सांड ने अपने सींगों से उठा लिया वह तो गनीमत रही महिला के शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदार व राहगीरों ने महिला को बचा लिया।
नगर के लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गली-मोहल्लों से इन आवारा गोवंशो को पकड़वाकर इनकी मुक्कमल जगह कान्हा गौशालाओं में भिजवाऐ। जिससे राहगीरों को दिक्कत ना हो।
बुटलाबोर्ड पर बीती रात एक गोवंश किसी वाहन की चपैट में आने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में पशु चिकित्सालय भेजा गया। अगर आवारा गोवंशो को पकड लिया गया होता तो बरेली मथुरा हाइवे पर हादसा ना होता।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
