बदांयू 11 जुलाई।
सरकारी अस्पताल में काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे डॉ राजेश वर्मा तिकड़म का दूसरा नाम है। आऐ दिन विवादों में रहने वाले डॉ वर्मा का दो दिनों से अस्पताल में चल रहे कर्मचारियों के मारपीट विवाद में नाम सुर्खियों में है।
अपने राजनैतिक रसूख के चलते हर जगह गोटियां फिट रखने के चलते कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका, अस्पताल में ड्यूटी कम करना, प्राईवेट प्रेक्टिस ना करने का सरकारी आदेश को ना मानना डाॅ वर्मा की आदतों में शुमार है। जिले के आला अधिकारियों को मालूम है कि उझानी में बाकायदा एक अस्पताल खोलकर उसमें प्रेक्टिस की जाती है मजाल है कोई अधिकारी कारवाई कर दें।
वहीं शेखुपुर में नर्सिंग कालेज भी डाॅ साहब के निर्देशन में कई बर्षो से चल रहा है मगर राजनेतिक हाथ होने से कुछ नहीं होता। बताते हैं कि कल सरकारी अस्पताल में उनपर अपनी बिरादरी के कर्मचारी की सपोर्ट करने का आरोप पीड़ित खुलेआम लगा रहा है। उम्मीद है तिकड़मी चिकित्सक उसमें भी कोई तिकड़म निकाल लेगा।ओर साफ बचकर निकल लेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
